उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यहां टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान, फंसे कई लोग…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। जिससे जहां एक ओर सड़क बंद हो गई है। तो वहीं लोगों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि सड़क बंद होने से गांव के लोग और पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम दांतू निवासी पानु दताल ने बताया की सात लोग गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा जिसे देखकर सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। सड़क बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है। मौसम सही होने पर मार्ग को खोलने का काम किया जाएगा।
वहीं बताया जा रहा है कि शनिवार को भी चीन सीमा पर आदि कैलास मार्ग पर कुटी से ज्योलिंगकोंग के मध्य चार स्थानों पर ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गए। जिससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर बीआरओ बर्फ हटाने में जुटी है। वहीं बताया जा रहा है कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले नजंग में ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में दब कर कीड़ा जड़ी दोहन को गए ग्रामीण की मृत्यु हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



