उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में यहां भूकंप से डोली धरती, जानें तीव्रता और केंद्र…

उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह 10.37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.
गौरतलब है कि चमोली में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। उत्तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं। उत्तरकाशी में 20 अक्टूबर 1991 को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 को चमोली में दूसरा बड़ा भूकंप आया था। इस भूकंप हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




