उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया निलंबित…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विभाग ने बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए हिंदी प्रवक्ता को निलंबित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी यूएसनगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी कस्टोडियन के रूप में जीआईसी जोशी मझरा में लगाई थी। आरोप है कि हिंदी प्रवक्ता ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। जिस पर ये कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


