ब्रेकिंगः भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप, सियासत गर्म... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

ब्रेकिंगः भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप, सियासत गर्म…

उत्तराखंड

ब्रेकिंगः भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप, सियासत गर्म…

हल्द्वानीः उत्तराखंड में जैसे -जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है अपनों के रूठने मनाने का सिलसिला भी जारी है। भाजपा में असंतोष की लहर भी दिखने लगी है। हल्द्वानी में चुनाव से कुछ महीने पहले ही बीजेपी में गुटबाजी देखने को मिल रही है। हाल ही में पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। तो वहीं अब हल्द्वानी में उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने अपनी ही पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप लगाए है।

आपको बता दें कि नवीन पंत ने इस्तीफा देने के छह दिन बाद मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला पर आरोप लगाए है। उन्होंने रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर कहा है कि मंडल में नामित पार्षद नियुक्त किए गए। इसके अलावा कुछ और नियुक्तियां हुई हैं। यह सब बिना मंडल अध्यक्ष के संज्ञान से किया गया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी द्वारा उनकी अनदेखी और अनावश्यक हस्तक्षेप कर लगातार उत्पीड़न कर रहे थे।  नवीन पंत ने बताया कि हल्द्वानी उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ने किया है यहां तक कि उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया है।

पंत ने आरोप लगाया कि मेयर रौतला की ओर से कुछ मंडल पदाधिकारियों की ओर से गुपचुप बैठक की जा रही थी। वार्डों में कुछ जगह उद्घाटन व शिलान्यास के लिए भी मंडल पदाधिकारियों को सूचित नहीं किया जाता था। वह मंडल में गुटबाजी को हवा दे रहे थे। उन्हे बार-बार कहने के बाद भी पदाधिकारियों के वार्डों में टूटी सड़कें का निर्माण तक नहीं किया जा रहा है। इस कारण पंत को काम करने में असहजता हुई और वह इस्तीफा देने को मजबूर हो गए। उनके साथ महामंत्री, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ने भी इस्तीफा दिया था। हालांकि पंत ने कहा है कि वह पार्टी में बने रहेंगे पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने इस्तीफा अपने पद से दिया है। वह भाजपा का सम्मान करते हैं। भाजपा उनके लिए स्वाभिमान है। वह पार्टी का आदर व सम्मान करते हैं। पंत के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link