उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak मामले में बड़ा अपडेट, 9 आरोपियों को मिली जमानत…
UKSSSC Paper Leak मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। मामले में कई और आरोपियों को जमानत दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने शुक्रवार को मामले में 9 और अभियुक्तों को जमानत दी है । जबकि 5 अभियुक्तों की जमानत खारिज कर दी गई। जमानत मिलने का कारण सुबुतों की कमी बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार UKSSSC पेपर लीक मामले में आरोपी सूर्यवीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह, अंबरीश कुमार, राजवीर, दीपक चौहान, अजीत चौहान, विनोद जोशी, चंदन मनराल और जगदीश गोस्वामी को जमानत मिली है. इन सभी को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। वहीं, जमानत मिलने वाले अभियुक्तों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं है।जिन आरोपियों को जमानत दी गई है, उनसे कोई धन या राजकीय दस्तावेज बरामद नहीं हुए है।
बताया जा रहा है कि जिन 5 लोगों को जमानत खारिज हुई है, उनसे पास से अब तक पेपर लीक से संबंधित दस्तावेज और धन की रिकवरी हुई थी। इसी वजह से उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। हालांकि, कोर्ट के आदेशानुसार जमानत मिलने वाले लोगों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं है। मामले में अबतक 17 लोगों की जमानत मिल चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



