Big News: उत्तराखंड टीईटी के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा रिजल्ट जारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: उत्तराखंड टीईटी के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा रिजल्ट जारी…

उत्तराखंड

Big News: उत्तराखंड टीईटी के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा रिजल्ट जारी…

देहरादूनः लंबे समय से उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहें अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। विभाग ने कहा है कि जल्द ही परिक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले साल 26 नवंबर को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा यूटीईटी परीक्षा का आयोजन कराया गया। तीन महीने बाद भी इस बार रिजल्ट जारी नहीं हो पाया है। अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे है। जनवरी प्रथम सप्ताह तक परिषदीय अधिकारियों ने टीईटी का रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक टीईटी का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है।

परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने रिजल्ट की जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द यूटीईटी रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट घोषित करने की कोई तिथि उन्होंने नहीं बताई। माना जा रहा है कि प्रदेश में चुनाव की आचार संहिता लगी होने की वजह से परिषद रिजल्ट जारी करने से फिलहाल बच रहा है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद यूटीईटी का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।

प्राथमिक व जूनियर शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी का प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। 29 शहरों के 178 केंद्रों में यह परीक्षा संपन्न हुई थी। यूटीईटी प्रथम में 44973 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 33775 ने ही परीक्षा दी थी। इसी तरह यूटीईटी द्वितीय में 39875 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 31374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर परिषद ने यूटीईटी की आंशर की भी विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दी थी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link