उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड बोर्ड ने बदला परीक्षा पैटर्न, 11वीं और 12वीं में लागू होगी ये व्यवस्था…
देहरादून: उत्तराखंड में 11वीं और 12वीं के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) ने इंटरमीडिएट का परीक्षा पैटर्न बदल दिया है। इस साल से 11वीं कक्षा में इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में 20 अंकों का प्रैक्टिकल का विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। जबकि 80 नंबर का पेपर होगा। इस साल से 11वीं कक्षा के इतिहास और अर्थशास्त्र के पेपर में प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। अगले साल से यह व्यवस्था 12वीं में भी लागू की जाएगी।
आपको बता दें कि विद्यालयी शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इंटरमीडिएट स्तर पर इतिहास एवं अर्थशास्त्र विषयों में आंतरिक मूल्यांकन (प्रैक्टिकल) की व्यवस्था को सत्र 2021-22 से लागू किया जा रहा है। इससे 100 अंकों के बजाय अब इन विषयों के 80 नंबर के पेपर होंगे। जबकि 20 नंबर प्रैक्टिकल के आधार पर परीक्षार्थी को दिए जाएंगे। इससे पहले इतिहास और अर्थशास्त्र में 100 नंबर की थ्योरी होती थी। नए नियम के बाद इसमें 20 नंबर के प्रैक्टिकल और 80 नंबर की थ्योरी होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड बोर्ड में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, ज्योग्राफी, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, समाज शास्त्र, म्यूजिक, होम साइंस के पेपर में प्रैक्टिकल की व्यवस्था पूर्व से लागू है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायलॉजी, होम साइंस और ज्योग्राफी में 30-30 नंबर के प्रैक्टिकल होते हैं। जबकि बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन और समाजशास्त्र में 20 नंबर का प्रैक्टिकल होता है। अब इतिहास और अर्थशास्त्र विषय में भी प्रैक्टिकल व्यवस्था लागू होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


