उत्तराखंड
Big Breaking: ITBP जवान ने बद्रीनाथ दर्शन करने आई महिला को रौंदा, 5 साल के मासूम को भी आई चोटें…
चमोली: उत्तराखंड में चमोली जिले के बदरीनाथ धाम में एक आईटीबीपी जवान का आतंक देखने को मिला। यहां नशे में धुत जवान ने तेज रफ्तार कार से दर्शन करने आई महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बच्चे के चोट आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुड़गांव की एक महिला सपरिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आई थी। लेकिन दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। इस बीच माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही महिला को उसने रौंदा दिया। 29 वर्षीय संध्या गुडगांव की रहने वाली थी। नशे में धुत दीपक ने संध्या को रौंद डाला और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति और 5 साल का बेटा बदरीनाथ दर्शन को आए थे। इस दौरान बच्चे के भी चोटे आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, इस वजह से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोश है। क्योंकि बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


