उत्तराखंड
Big Breaking: पुलिस हिरासत में उत्तराखंड BJP के पूर्व राज्य मंत्री, ये है मामला…
उत्तराखंड में जहां अंकिता भंडारी मर्डर केस में बंद बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य गिरफ्तार है। वहीं अब उसके पिता पर भी गंभीर आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर से कुकर्म के आरोप में पूर्व दायित्वधारी विनोद आर्य को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को पुलिस पहुंची। यहां से पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य पर उनके ही ड्राइवर ने कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। शिव कॉलोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रहने वाले ड्राइव ने उनके खिलाफ कुकर्म की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सहारनपुर में जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मरवाने का केस दर्ज कराया है। साथ ही आज पीड़ित ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। बुधवार दोपहर को पुलिस टीम विनोद आर्य को गिरफ्तार करने उनके घर आर्य नगर पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



