उत्तराखंड
Uttarakhand News: नकली सामान से रहे सावधान, ऐसे करें असली की पहचान, जानें इस ऐप के बारे में…

Uttarakhand News: भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा द्वारा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के अधीन जो उत्पाद प्रमाणन योजना के अंतर्गत आईएसआई मार्क हालमार्किंग के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को संवेदनीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
संवेदनीकरण कार्यशाला के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के संयुक्त निदेशक श्याम कुमार ने अवगत कराया है कि भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक स्वयात्तशासी निकाय है जो उत्पाद प्रमाणन योजना के अंतर्गत आईएसआई मार्क हालमार्किंग योजना के अंतर्गत हालमार्क एवं इसी प्रकार के अन्य प्रमाणन योजनाओं को संचालित करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है।
उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों के बारे में एवं हालमार्क तथा ISI मार्क के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने भारतीय मानकों के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर तथा सभी विभागों से निविदाओं में भारतीय मानकों का उल्लेख करने तथा ISI मार्क प्रमाणित वस्तुओं की खरीदारी करने का अनुरोध किया। साथ ही BIS के ऑनलाइन प्लेटफार्म एवं ISI care App के बारे में बताया।
भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के उप निदेशक दिनेश थपलियाल ने मानक ब्यूरो की मुख्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। उनकी मानकीकरण, प्रमाणन, हाॅलमार्किंग, रजिस्ट्रेशन एवं उपभोक्ता संरक्षण उपलबध कराना आदि के संबंध में स्लाई शाॅ के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।
संवेदनीकरण कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीएस गुसांई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




