उत्तराखंड
बड़ी खबर: सरकार ने राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर 06 महीने के लिए रोक लगाईं…

चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है खासकर मानसून सीजन में आपदा के कारण जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए सरकार ने सभी राज्याधीन सेवाओं में कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह के लिए रोक लगा दी है। वहीं, प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न विभागों के कार्मिक यात्रा मार्गों पर अपनी सेवाएं दे रहे है यदि कोई भी सेवा हड़ताल की वजह से प्रभावित होती है तो सरकार ऐसे में मुश्किल में पड़ सकती है।
सरकार का कहना है कि हड़ताल की वजह से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पानी, बिजली जैसी सुविधाएं बहाल करने में दिक्कतें आ सकती हैं। बजट खर्च को लेकर भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने अगले छह माह तक सरकारी सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इस संबंध अधिसूचना भी जारी कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




