उत्तराखंड
बागेश्वर: नगर पालिका के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया…
बागेश्वर: नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित 11 सभासदों को एसडीएम मोनिका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भरोसा किया उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और नगर का चहुंमुखी विकास करेंगे।
सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सभासदों को साथ लेकर पूरे जोश से काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव व दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए नगर के विकास में जनता के विश्वास के अनरूप कार्य करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नव गठित बोर्ड के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए टीम भावना के कार्य किया जायेगा। कहा कि नगर के विकास के लिए प्रशासन तत्पर है। साथ ही कहा कि नगर की जो भी समस्याएं है, उन्हें शासन तक पहुँचाया जायेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के, नवीन परिहार, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईओ मोहम्मद यामीन, संजय शाह जगाती, कुंदन परिहार, इंद्र सिंह परिहार, किशन सिंह मलड़ा, हेम जोशी, दलीप खेतवाल, हयात सिंह परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”

















Subscribe Our channel




