उत्तराखंड
Accident: देहरादून से मरीज को लेकर जारी एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत,12 साल के बेटे के साथ मां की मौत…
तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। एक के बाद एक हादसों की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून के हिमालयन इंस्टीट्यूट से मरीज को ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 साल के बेटे के साथ मां की मौत हो गई । जबकि चार लोग घायल हो गए है। वहीं हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा दिनेशपुर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि देहरादून से एक एम्बुलेंस महिला मरीज को लेकर नवाबगंज बरेली जा रही थी। इस दौरान ग्राम जाफरपुर के पास एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। वहीं महिला और उसके पुत्र की मौत गो गई। जबकि एम्बुलेंस में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका और उसके बेटे के शव को अपने कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान ग्राम हरदुआ किफायतुल्ला थाना नवाबगंज बरेली निवासी मधुलता पत्नी दिनेश अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह एक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य करती थीं। करीब 15 दिन पूर्व उनका ग्राम जैती जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनका देहरादून के एक चिकित्सालय में उपचार किया गया। जिसके बाद उन्हें उनके पति दिनेश, पुत्र देवांश, जेठ हरीश के दो पुत्र विकास और मोहित एम्बुलेंस से वापस नवाबगंज की ओर आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



