उत्तराखंड
सफर होगा आसानः हल्द्वानी से इन जिलों के लिए शुरू होने वाली है जल्द हवाई सेवा, जानें डिटेल्स…
उत्तराखंड से पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होने वाली है। ये सेवा 22 फरवरी से शुरू हो सकती है। जिसके लिए सफल ट्रायल हो गया है। आइए जानते है इस सेवा के बारे में..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। हल्द्वानी से तीनों जगहों के लिए नियमित हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था। जिसके बाद अब हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। अब यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी।
बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। 24 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी। हल्द्वानी से सात सीटर हेली सेवा शुरू होगी। तीन जगहों के लिए हर दिन दो बार हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जिनकी वापसी भी उसी दिन होगी। इसके लिए फिलहाल एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में ही रहेगा। इसके लिए हेलीपैड पर 2 पायलट और 4 इंजीनियर तैनात रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



