उत्तराखंड
Agniveer Recruitment: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लिखा रक्षा मंत्री को पत्र, की ये मांग…
Agniveer Recruitment : उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। प्रतिदिन हजारों युवा भर्ती रैली में दौड़ रहे है। इस बीच भर्ती प्रक्रिया पर सवाल भी उठ रहे है। इन सबके बीच अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों की भांति संचालित करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से अनुरोध किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री महाराज ने रक्षा मंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि भारत सरकार की “अग्निवीर भर्ती योजना” के तहत कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त 2022 तक बीआरओ लैंसडाउन के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इस दौरान उन्हें युवाओं द्वारा भेजी गई कुछ वीडियो क्लिपिंग से पता चला है कि भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है। उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है, जबकि शारीरिक में पूर्व में औसतन 300 में से 60 का चयन किया जाता था।
उन्होंने कहा कि भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है। मुझे बताया गया कि दौड़ का समय 1600 मीटर के लिये 5:40 सेकन्ड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं। उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्वर्गीय पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी। लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहें हैं। जिससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई…
UKPSC Civil Judge Main exam 2023 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, पढ़ें अपडेट…
Uttarakhand News: मंगल के दिन अमंगल, दर्दनाक हादसे में प्रशिक्षु IAS सहित दो लोग गंभीर घायल…
यात्रीगण ध्यान दें: उत्तराखंड से चलने वाली ये ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, देखें लिस्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट…
