उत्तराखंड
UKPSC की इस भर्ती परीक्षा के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों के वाहन शुल्क के लिए ये आदेश हुए जारी, पढ़ें…

निरीक्षक ( पटवारी / लेखपाल ) परीक्षा -2022 परीक्षा का आयोजन दिनाँक 12 फरवरी , 2023 ( रविवार ) को उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जायेगा । आज इसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वहीं बताया जा रहा है कि राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 12 फरवरी को दोबारा होने जा रही लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश मंगलवार को निगम प्रबंधन ने जारी कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ( Admit Card ) दिनाँक 02 फरवरी , 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in एवं ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं । अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र ( Admit Card ) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। वहीं परिवहन निगम ने सभी मंडल व डिपो के लिए आदेश जारी कर दिए। इसमें बताया गया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र के आधार पर उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए। इसका खर्च सरकार वहन करेगी।
बताया जा रहा है कि पूर्व में आठ जनवरी को हुई यह परीक्षा पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिया था कि इस परीक्षा में अब अभ्यर्थियों से न आवेदन शुल्क लिया जाएगा और न ही उन्हें यात्रा के लिए किराया देना होगा। इसी क्रम में शासन के आदेश के बाद ये आदेश जारी किए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




