उत्तराखंड
ACCIDENT: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बेकाबू वाहन ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत, 31 घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तराखंड से आ रही है। यहां हरिद्वार से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने बारातियों को रौंद दिया है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो कार ने गानों की धुन पर नाच रहे बारातियों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि 31 लोग घायल बताए जा रहा है। एक पल में जिससे बारात की खुशियों में मातम में पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुआ है।बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलना से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी कि इस दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बारातियों को रौंद दिया। जहां एक और बारात की स्वागत की तैयारी थी। वहीं कोहराम मच गया। हादसे में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई। 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों ने कुछ दूर जाकर रुकी स्कॉर्पियो कार को घेर लिया। चालक और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की। स्कार्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे। पांचों लोगों ने शराब पी हुई थी। बताया जा रहा है कि कार चालक भारतीय किसान यूनियन का नेता है। इस दुर्घटना के बाद पीटे गए इन सभी लोगों को भी चोटें आई हैं। इनमें से चालक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


