उत्तराखंड
Accident: उत्तराखंड में नहीं थम रहे हादसे, अब यहां कार दुर्घटनाग्रस्त, उड़े परखच्चे…
Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। लगातार हादसों की खबरे सामने आ रही है। ताजा मामला पौड़ी के धुमाकोट थाना क्षेत्र से आया है। यहां आज एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गोलीखाल कस्बे के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कार बेकाबू होकर करीब 300 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर युवक को कार से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की पहचान धुमाकोट के गांव सुदोला बाखर निवासी अभिषेक (30) पुत्र देशराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



