उत्तराखंड
नाबालिग को बहला फुसलाकार भगा ले गया युवक, कई राज्यों में ले जाकर किया दुष्कर्म

देहरादून जिले के रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया गया है मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि नाबालिग 17 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा लापता किशोरी की काफी तलाश की रिश्तेदारों मे भी खोजबीन की गई लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता चला। 20 मई को गुमशुदा लड़की के भाई ने पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई थी।
जांच में पुलिस को पता चला कि डोईवाला निवासी दीपक दास नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने पहले पंजाब फिर हैदराबाद और फिर गाजियाबाद में छापेमारी की और नाबालिग को युवक के कब्जे से बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग जगह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से बचने के लिए युवक लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




