उत्तराखंड
हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी धराली पहुंची

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में 05 अगस्त की आपदा के कारण फंसे लोगों/तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
शनिवार को 58 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 170 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है। हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम को भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी-धराली पहुंचाया गया है।
जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहां से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शनिवार को 125 केवी का जेनसेट, ओयल बैरल सहित जरूरी राहत सामग्री धराली भेजी गई।
इस दौरान जौलीग्रांट में एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, एसडीएम योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




