परेड ग्राउंड में लगेगा वृहद बहुउद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिवर। आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

परेड ग्राउंड में लगेगा वृहद बहुउद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिवर। आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

उत्तराखंड

परेड ग्राउंड में लगेगा वृहद बहुउद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिवर। आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम

देहरादून: राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के परिपेक्ष्य में 23 मार्च को जन सेवा दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। राज्य की सभी 70 विधानसभा में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। जन सेव दिवस पर वृहद बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम से “स्वच्छता” और “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले ”जन सेवा” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार देर सांय को सचिव सूचना शैलेश बगोली, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं सीडीओ अभिनव शाह ने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, विभागीय स्टाल, टैंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने व्यवस्था से जुड़े नोडल अधिकारियों को जनता की सुगमता के हिसाब से विभागीय स्टाल एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक लोकगीत सिंह, अपर जिलाधिकारी जय भारत, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य नोडल व सहायक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के अंतर्गत पौधारोपण किया
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link