उत्तराखंड
Uttarakhand News: यहां प्रिंसिपल समेत 17 शिक्षक हुए सस्पेंड, जानिए कारण…

देहरादून। (भेल) शिक्षा प्रबंधन बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के नंबर कम आने पर प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षकों को संस्पेंड कर दिया है। साथ ही दो रिटायर शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। स्कूल ने छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों को अपलोड करने में गलती की थी।
मामला भेल के सेक्टर-1 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ा है। इसे भेल शिक्षा प्रबंधन बोर्ड संचालित करता है। इस स्कूल के 139 छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने पर सभी छात्रों के काफी कम नंबर आए थे। जांच में सामने आया कि स्कूल की ओर से किए गए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर सीबीएसई के रिजल्ट में नहीं चढ़े। इसकी शिक्षकों ने सामूहिक गलती स्वीकारी है।
भेल शिक्षा प्रबंधन बोर्ड के सचिव अनूप गोयल ने बताया कि इस मामले में प्रधानाचार्य समेत 17 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जनवरी अंत में रिटायर हुए दो शिक्षकों पर भी कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सीबीएसई से छात्रों के नंबर बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




