घनसाली मयाली मोटर मार्ग बारात लेकर जा रही बस खाई की ओर लटकी, 30 लोगों की बाल-बाल बची जान - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

घनसाली मयाली मोटर मार्ग बारात लेकर जा रही बस खाई की ओर लटकी, 30 लोगों की बाल-बाल बची जान

उत्तराखंड

घनसाली मयाली मोटर मार्ग बारात लेकर जा रही बस खाई की ओर लटकी, 30 लोगों की बाल-बाल बची जान

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के घनसाली मयाली मोटर मार्ग पर चिरबिटिया के पास बारात लेकर जा रही एक बस खाई में गिरने से बाल बाल बची। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी बराती हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि तिलवाड़ा के सुमाड़ी से घनसाली कि हिंदाव पट्टी में बारात लेकर जा रही थी। चिरबिटिया व बडियार गांव के बीच मिनी बस के आगे के टायर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गए। लेकिन गनीमत यह रही कि सड़क में बने पैराफिट में मिनी बस के पिछले टायर फस कर रुक गए वह बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना घनसाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के  कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली। हादसे का कारण तेज रफ़्तार से बस चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से भेजा। पुलिस ने बताया कि बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link