World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन…

देश

World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन…

World Boxing 2023: समान्य परिवार से निकल भारत की बेटी ने विश्व चैम्पियन बन देश का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की युवा बॉक्सर नीतू घणघस ने स्वर्ण पदक जीत महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने शनिवार (25 मार्च) को 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वह पहली बार विश्व चैंपियन बनी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चुनाव में लगने वाले वाहनों को इस बार मिलेगा इतना किराया, दिए गए ये निर्देश...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना में रहने वाली नीतू ने 2012 में अपना बॉक्सिंग करियर शुरू किया था। नीतू एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता जयभगवान विधानसभा में बिल मैसेंजर का काम करते हैं। नीतू अपने करियर की शुरूआत के दो साल तक  कोई पदक नहीं जीत पाईं। इसके बाद वह निराश हो गईं और बॉक्सिंग छोड़ने के बारे में सोचने लगीं। हालांकि, पिता ने उनका हौंसला बढ़ाया और मेहनत करते रहने को कहा। इसी का नतीजा था कि नीतू ने दमदार वापसी की। उनके करियर का सबसे बड़ा पल 2022 में आया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। अब महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

बताया जा रहा है कि यह मुकाबला काफी रोमांचक था और दर्शकों के लिए आखिरी तक विजेता का अंदाजा लगामा मुश्किल था। मैच के नतीजे का एलान होने से पहले तक दोनों खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार दिख रही थीं, लेकिन अंत में भारतीय पहलवान ने जीत हासिल की और मंगोलिया की पहलवान को निराशा हाथ लगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Share
Share via
Copy link