देश
WhatsApp Update: व्हाट्सएप ने लाखों अकाउंट्स किए बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…
WhatsApp Update: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने लाखों अकाउंट्स को बैन कर दिया है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ने ये कार्रवाई नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में दिसंबर 2022 के महीने में भारत में 36 लाख से अधिक ‘आपत्तिजनक’ अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, जिसके देश में 400 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं, उसे देश में दिसंबर में 1,607 शिकायत रिपोर्ट मिलीं और ‘कार्रवाई’ के रिकॉर्ड 166 थे। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने दिसंबर 2022 के महीने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है. जैसा कि लेटेस्ट मासिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया है, व्हाट्सएप ने दिसंबर के महीने में 3.6 मिलियन से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।’
उन्नत आईटी नियम 2021 के तहत, 5 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी। इस बीच, एक खुले, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट की दिशा में एक प्रमुख बढ़ोतरी देते हुए, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ‘डिजिटल नागरिक’ के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कुछ संशोधनों को अधिसूचित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






