दुःखद: नहीं रहे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुःखद: नहीं रहे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर…

उत्तर प्रदेश

दुःखद: नहीं रहे सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर…

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया है। उनके निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा दुख जताया है। मायावती ने एक ट्वीट करके मुलायम सिंह के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 82 साल के मुलायम यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के PRO ने बताया था कि मुलायम सिंह को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। मुलायम सिंह यादव दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता रहा। पिछले साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।

बता दें कि यूपी की सियासत में मुलायम सिंह यादव और मायावती को दशकों तक दो ध्रुवों के तौर पर देखा जाता रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन हुआ तो करीब ढाई दशक बाद मुलायम और मायावती ने एक साथ मंच भी साझा किया था। कभी एक दूसरे के धुर विरोधी दोनों नेताओं के मंच पर यूं साथ आने से विरोधी हैरान थे। तब मैनपुरी में सपा-बसपा और रालोद की संयुक्त रैली में मायावती ने जनता से मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगे थे। मंच से दोनों ने एक-दूसरे की प्रशंसा भी की।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तर प्रदेश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link