यूपी में सरकार का हुआ गठन, योगी ने सीएम पद और 52 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें सूची... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

यूपी में सरकार का हुआ गठन, योगी ने सीएम पद और 52 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें सूची…

उत्तर प्रदेश

यूपी में सरकार का हुआ गठन, योगी ने सीएम पद और 52 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें सूची…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश नई सरकार का गठन हो गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ‌इस पर योगी की टीम में 52 मंत्री पद हैं। इनमें 18 कैबिनेट, 12 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री बने हैं। केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, मोहसिन रजा समेत करीब 20 मंत्रियों को जगह नहीं मिली। ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री योगी और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भारत माता जय के नारे लगाए। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहसिन रजा की जगह दानिश अंसारी को मुस्लिम चेहरा बनाया है।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्रियों को दिलाई शपथ।

यह है यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई टीम–

1 योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
2 केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री
3 ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री
4 सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री
5 सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री
6 स्वतंत्रदेव सिंह कैबिनेट मंत्री
7 बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री
8 लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री
9 जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री
10 जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री
11 धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री
12 नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री
13 भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री
14 अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री
15 राकेश सचान कैबिनेट मंत्री
16 अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री
17 योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री
18 आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री
19 संजय निषाद कैबिनेट मंत्री
20 नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
21 कपिल देव अग्रवालराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22 रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
23 संदीप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
24 गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25 गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
26 धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
27 असीम अरुण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
28 जेपीएस राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
29 दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
30 नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
31 दिनेश प्रताप सिंहराज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
32 अरुण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
33 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
34 मयंकेश्वर सिंह राज्यमंत्री
35 दिनेश खटीक राज्यमंत्री
36 संजीव गोंड राज्यमंत्री
37 बलदेव सिंह ओलख राज्यमंत्री
38 अजीत पाल राज्यमंत्री
39 जसवंत सैनी राज्यमंत्री
40 रामकेश निषाद राज्यमंत्री
41 मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री
42 संजय गंगवार राज्यमंत्री
43 बृजेश सिंह राज्यमंत्री
44 के पी मलिक राज्यमंत्री
45 सुरेश राही राज्यमंत्री
46 सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री
47 अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ राज्यमंत्री
48 प्रतिभा शुक्ला राज्यमंत्री
49 राकेश राठौर गुरु राज्यमंत्री
50 रजनी तिवारी राज्यमंत्री
51 सतीश शर्मा राज्यमंत्री
52 दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री
53 विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तर प्रदेश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link