उत्तर प्रदेश
Big Breaking: इस बैंक में रखे-रखे गल गए 42 लाख के नोट, चार अधिकारियों पर गिरी गाज, पढ़ें…

बैंक में आप लोग भी पैसे जमा कराते है लेकिन अगर पता चले कि बैंक की लापरवाही से रखे-रखे पैसे ही गल गए तो क्या होगा। ऐसा ही हैरतअंगेज मामला पीएनबी बैंक से जुड़ा सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए। इस मामले में बैंक के चार अधिकारियों पर गाज गिरी है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला यूपी के कानपुर का बताया जा रहा है। यहां पीएनबी बैंक की पांडु नगर में स्थित शाखा में 42 लाख रुपये के नोट लोहे के बॉक्स में चेस्ट की फर्श पर रखे गये थे। सीलन की वजह से ये नोट गल गए। इस मामले को बैंक अफसर दबाए रहे लेकिन जब ऑडिट हुआ तो पोल खुल गई। कैश के नुकसान पर बैंक प्रबंधन ने चेस्ट में चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मैनेजमेंट ने रकम की कमी का हवाला दिया है।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में नोटों का अंदाजा चार-पांच लाख का लगा लेकिन गिनती होने के बाद गले नोट 42 लाख रुपये के निकले। इस मामले में करेंसी चेस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक देवी शंकर, चेस्ट आफिसर राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव और प्रबंधक आशाराम को सस्पेंड कर दिया गया। इन चारों में से तीन अधिकारियों की तैनाती नोट गलने के बाद चेस्ट में की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





