मंगल हुआ अमंगल: भगवान के दर्शन करके निकला ही था परिवार, पलक झपकते ही 3 लोगों की मौत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मंगल हुआ अमंगल: भगवान के दर्शन करके निकला ही था परिवार, पलक झपकते ही 3 लोगों की मौत…

देश

मंगल हुआ अमंगल: भगवान के दर्शन करके निकला ही था परिवार, पलक झपकते ही 3 लोगों की मौत…

पानीपत: मंगलवार के दिन एक परिवार के लिए कोहराम लेकर आया।  हरियाणा के पानीपत जिले में सुबह-सुबह ही एक दिल दहला देने वाला बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रुप स घायल हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का एक तरफ का हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में 6 साल की बच्ची भी है। वैन के टक्कर होते ही परखच्चे उड़ गए। जिनकी मौत हुई उनको चीखने तक का मौका नहीं मिला।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जीटी रोड पर अहर-कुराना गांव के पास हुआ है। परिवार के 11 सदस्यों के साथ जींद से रात 1 बजे पानीपत  के समालखा स्थित चुलकाना धाम दर्शन करने के लिए आए हुए थे। जहां इको वैन और ईंटों से लदी ट्रॉली की टक्कर हो गई। वापसी के समय सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हो गया। वहीं वैन में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।  सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में शवों और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल 6 साल की बच्ची समेत तीन हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है हादसा ऐसा था कि सभी के गाड़ी में बैठे-बैठे ही प्राण निकल गए। शवों को वैन से बाहर निकालने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि मृतक परिवार के लोग पिल्लूखेड़ा का रहने वाले थे, वह अपने जिसके बाद सुबह पूजा करके वापस अपने घर लौटे तो तभी सामने से आ रही टों से भरी ट्रॉली ने ईको वैन को सामने से टक्कर मार दी। जिसके चलते यह भयानक हादसा हो गया। पुलिस शव बरामद कर सबसे पहल मरने वालो की शिनाख्त की।  जिसमें 1. विकास (19) 2. सचिन (24) 3. सुशील (26) शामिल हैं, वहीं जो  घायल हुए हैं उनके नाम 4. साक्षी (06) पुत्री सुशील 5. सोमदत्त (25)  6. विक्रम (20). 7. रुपेंद्र (16) हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link