देश
अजब-गजब: महिला टीचर ने 17 साल के छात्र से की शादी और जोर जबरदस्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय महिला टीचर ने अपने 17 वर्षीय छात्र से शादी कर ली। मामले में पुलिस ने महिला टीचर को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है। दो साल तक चली इस लव स्टोरी के बाद छात्र ने टीचर से शादी कर ली और उसे अपनी दादी पास ले गया। लेकिन परिजनों के इंकार करने पर दोनों ने जहर खा लिया। मामला सामने आने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टीचर अपने शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत दो साल पहले विक्रमंगलम के एक सरकारी हाई स्कूल में गई थी, जहां उसे एक छात्र से प्यार हो गया। स्कूल में ट्रेनिंग से वापस जाने के बाद भी, दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखा और 22 अक्टूबर, 2021 को उन्होंने अपने माता-पिता की जानकारी के बिना कोंडाचोलपुरम में शादी कर ली थी। लड़का बाद में अपनी नई दुल्हन को अपनी दादी के घर मूंगिलापदी ले गया जो खाली पड़ा था और उन्होंने वहां समय बिताया। इस पर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई और कहा कि उसका परिवार उन्हें साथ नहीं रहने देगा। इससे परेशान होकर दोनों ने अपना जीवन खत्म करने का फैसला किया और जहर खा लिया। हालांकि, लड़के ने सूझबूझ दिखाई और महिला के साथ दोपहिया वाहन में कुन्नम के एक पीएचसी गया। उपचार के बाद लड़के के घर पहुंचने पर उसके पिता ने महिला के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि उसकी शादी की उम्र पूरी नहीं हुई थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और चेन्नई की एक पॉक्सो अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड में चमका कपकोट: आकांक्षी विकासखंडों में राज्य में नंबर 1
पेयजल संकट एरिया में वैकल्पिक व्यवस्था, ट्यूबवैल पर अतिरिक्त पंप व मोटर रखने के निर्देश
पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियान – मुख्यमंत्री
राज्य सरकार ने 13 जनपदों के 500 विद्यालयों में की वर्चुल्स क्लास रूम की व्यवस्था
राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को समर्पित
