एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शिवानी करेगी भारत का प्रतिनिधित्व... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शिवानी करेगी भारत का प्रतिनिधित्व…

देश

एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शिवानी करेगी भारत का प्रतिनिधित्व…

ऋषिकेश: उत्तराखंड की बेटियां हर मुहाने पर अपनी प्रतिभा और जज़्बे के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी मे अब तीर्थ नगरी ऋषिकेश की बेटी शिवानी गुप्ता जुजित्सु मार्शल में आबूधाबी में तिरंगा लहरा कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित करने वाली है। जी हां पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 में शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। शिवानी इस प्रतियोगिता में जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में भारतीय जु–जित्सु टीम में शामिल होते हुए भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के अपने आप में कई महत्व है। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाएगा उसका चयन छठवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स 2021 गेम्स के लिए किया जाएगा। शिवानी की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित प्रदेश भर में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  Online Driving Licence: घर बैठे ऐसे बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया...

आपको बता दें कि 13 से 16 सितंबर 2021 तक पांचवी एशियन जुजित्सु चैंपियनशिप आबू धाबी (यूएई) में आयोजित की जा रही है। जिसमें जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है। आपको बता दें कि जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य  इण्डोनेशिया  के  जकार्ता  और पालेमबांग शहरों में किया गया था। जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया। इसके साथ ही आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो हांगझोऊ, चीन में सितम्बर माह 2022 तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इसमें भी जुजित्सु खेल को शामिल किया गया है।

वहीं जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने बताया कि जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता मिलने पर इस खेल की ओर तेजी से खिलाड़ीयों का रुझान बढ़ रहा है।  सभी खिलाड़ी 10 सितंबर 2021 को दिल्ली के लिए रवाना होंगे एवं दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगे। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओ.सी.ए) के नेतृत्व में बैंकॉक, चोनबुरी में आयोजित होने वाले छठवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स 2021 गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगे। इस खुशी के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, नगर निगम अनीता ममगाई, मुनी की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा , देवभूमि ऋषिकेश कराटे ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह , SIKAI इंडिया प्रेसिडेंट शिहान नरेंद्र चौहान , SIKAI उत्तराखंड प्रेसिडेंट शिहान हिमांशु कुलेठा , SIKAI उत्तराखंड महासचिव सेंसाई मिंटू सैनी, सेंसाई विनोद लखेरा , सेंसाई विशान छेत्री ,परम श्रद्धेय ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी प्रमुख जयराम आश्रम, जिला पंचायत सदस्य आरती गॉड , समाजसेवी मानव जौहर , अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी इनरव्हील क्लब ऋषिकेश, aicc सदस्य जयेंद्र रमोला, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा रानी , समाजसेवी प्रिंसी रावत, समाजसेवी नीरजा गोयल, समाजसेवी विपिन डोगरा, समाजसेवी प्रिया अरोड़ा, समाजसेवी प्रिया रतूड़ी ,प्रदीप कोहली, सरमिष्ठा पटेल ,वायु सेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी,सरोजनी थपलियाल, समाजसेवी रितिक खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link