देश
महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता…

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम ने 8 विकेट के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम के तीन-तीन विकेट और किम गार्थ व एकता बिष्ट के दो-दो विकेट इसमें शामिल रहे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं।
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की और से स्मृति मंधाना और डेनिएल व्याट-हॉज की दमदार बेटिंग के दम पर आठ वीकेस्ट से आसान जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना के बल्ले से 81 रनों की पारी निकली। डेनिएल व्याट-हॉज ने 42 रन जोड़े। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ही आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की दो मैचों में यह पहली हार है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel







