देश
जेब पर और बोझ: बुधवार रात पीएनजी गुरुवार सुबह सीएनजी भी हुई महंगी, दोनों की नई कीमतें लागू…
देहरादूनः बुधवार रात घरेलू गैस पीएनजी के दामों को बढ़ाने की घोषणा की गई थी। गुरुवार सुबह सीएनजी भी महंगी कर दी गई। दोनों की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ पीएनजी भी महंगी हो गई है। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप से रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी की कीमतें 4.25 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं। ये बढ़ी कीमतें आज से लागू हो गईं ।
बता दें कि एक पखवाड़े में यह तीसरी बार बढ़ोतरी है। दस दिन पहले ही पहले पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आज सीएनजी के दाम 2.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब एनसीआर में सीएनजी की कीमत 71.61 रुपए हो गई है। वहीं, हरियाणा में इसके लिए 80 रुपये देने होंगे।
जबकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1 किलो सीएनजी के दाम 74.17 हो गए। पिछले कुछ दिनों से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले हफ्ते गुरुवार को भी सीएनजी ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई थी। अब तक दो हफ्तों में सीएनजी पर 11.60 रुपये बढ़ चुके हैं। हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel







