देश
पेट कमिंस, डेरिल मिचेल और हर्षल पटेल पर पैसों की बरसात, इन खिलाड़ियों के लिए लगी तगड़ी बोलियां…
इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सत्र के लिए आज मिनी ऑक्शन दुबई में हो रहा है। 10 फ्रेंचाइजियों के 77 खिलाड़ियों के लिए 262.95 करोड़ रुपये दांव पर हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार और अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर पैसों की जमकर बारिश हुई। कमिंस के लिए आरसीबी और हैदराबाद के बीच तगड़ी बिडिंग वॉर हुई। कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। साउथ अफ्रीका के तेज तर्रार गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
कोएट्जी का बेस प्राइस 2 करोड़ था। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा है। मिचेल का बेस प्राइस 1 करोड़ था।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। भारतीय अनुभवी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर का बेस प्राइस इस ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये था। सीएसके ने उन्हें 4 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टार कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को 1.8 करोड़ में खरीदा है। रचिन का बेस प्राइस 50 लाख था। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड पर पैसों की बारिश की है। एसआरएच ने उन्हें 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा है। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में आईपीएल लीजेंड और भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस इस ऑक्शन में 50 लाख रुपये है। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। उन्होंने ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैरी ब्रूक का बेस प्राइस इस ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये था। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रोवमन पॉवेल पर आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन की पहली बोली लगी। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी देर तक बिडिंग वॉर चली। लेकिन अंत में जीत आरआर की हुई। पॉवेल को आरआर ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel






