Connect with us

देश

NEET PG Result 2023: नौ दिन में परिणाम जारी कर बनाया रिकॉर्ड, ऐसे करें नीट रिजल्ट चेक…

NEET PG Result 2023: नीट पीजी 2023 के रिजल्ट  का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि NBEMS ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर महज नौ दिन ने रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बनाया है। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नीट पीजी परीक्षा के लिए करीब 2.9 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। नीट परीक्षा पांच मार्च 2023 को हुई थी. इसके जरिए एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2023 के रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन...

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने मार्क्स और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://natboard.edu.in/ और  https://nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  इसके अलावा गूगल ड्राइव लिंक https://drive.google.com/file/d/1FExNVzTiT2WKwAvt0obu0c6cGuzVkTUb/view पर जाकर डायरेक्ट भी मार्क्स और रिजल्ट चेक किया जा सकता है।  नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंडिविजुअल स्कोर कार्ड 25 मार्च 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट e https://nbe.edu.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई। NBEMS ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!

यह भी पढ़ें 👉  World Boxing 2023: सामान्य परिवार से आई भारत की बेटी ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीत बनी विश्व चैंपियन...
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
1 Share
Share via
Copy link