देश
परीक्षा: हंगामे के बीच नीट परीक्षा हुई स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान…
दिल्ली। मेडिकल की परीक्षा को लेकर चल रहे हंगामे के बीच अब पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET PG को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा 2024 स्थगित करने का फैसला महज 11 घंटे पहले आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है। आप नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।
कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के संबंध में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
तदनुसार, एहतियात के तौर पर कल यानी 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली एनईईटी-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा की नई तारीख जल्द से जल्द अधिसूचित की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel




