उत्तराखंड
Good News: केवी स्कूलों में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, जल्द ऐसे करें आवेदन, पढ़े डिटेल्स…

देहरादून। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की राह देख रहे अभिभावकों के लिए काम की खबर है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। लिहाजा अब कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म 11 अप्रैल 2022 तक जमा किए जा सकेंगे। जबकि पहले यह तारीख 21 मार्च तक थी लेकिन इसे अब बढ़ा दिया है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं। उनके लिए यह बढ़िया मौका है।
-ऐसे करें आवेदन
अभिभावक कक्षा में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को केवीएस कक्षा 1 पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा और लॉगिन कोड जेनरेट करना होगा।
इस लॉगिन कोड का उपयोग करके, KVS प्रवेश 2022 के लिए आवेदन पत्र भरें आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची के साथ एक अद्वितीय आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एक साथ रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




