देश
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी भर्ती 2024; निकली 260 पदों पर नियुक्तियां…
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक इस भर्ती के जरिए 260 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 से कर सकेंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2024 को शाम 5:30 तक है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएगी। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी भर्ती के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां नॉर्थ रीजन सहित अन्य में की जाएगी। डिटेल्स के मुताबिक भर्ती के जरिए नॉर्थ रीजन में 79 पद, वेस्ट रीजन में 66 पद, नॉर्थ ईस्ट रीजन में 68 पद, ईस्ट रीजन में 33 पद, नॉर्थ वेस्ट रीजन में 12 पद, अंडमान एवं निकोबार रीजन में 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष तक रखी गई है। आवेदकों की जन्म 1 सितंबर 2002 से 31 अगस्त 2006 के बीच हुआ होना चाहिए। हालांकि ओबीसी सहित अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम, एसेसमेंट टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के बाद किया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
खेत में दरांती थामे दिखे डीएम सविन, बोले-किसानों से सीखने आया हूँ…
नीति: खनन राजस्व में 800 करोड़ की बढ़ोतरी, धामी सरकार की नीति हुई सफल साबित…
सम्मान: मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से महिलाओं को मिला नया सफर और सम्मान…
स्वास्थ विभाग की प्रदेश के सभी बाल चिकित्सकों से अपील, दो साल से कम उम्र के बच्चों को प्रतिबंधित सिरप न लिखें…
