Connect with us

जरूरी खबरः 1 अप्रैल से होने वाले है ये सात बड़े बदलाव, जल्द निपटा लें ये काम, वरना होंगे परेशान…

देश

जरूरी खबरः 1 अप्रैल से होने वाले है ये सात बड़े बदलाव, जल्द निपटा लें ये काम, वरना होंगे परेशान…

देश में हर महीने की पहली तारीख से कई नियम बदल जाते हैं। पर 1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष भी शुरू हो रहा है तो इस बार कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। अगर आप परेशानी से बचना चाहते है तो इन नियमों को जान लें और अपने बचे हुए काम जल्द निपटा लें। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से टैक्स इत्यादि से जुड़े कई नियम बदलने वाले है। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

बदलेंगे सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम

सरकार ने सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नियमों में कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए अब इनमें एक यूनिफॉर्मिटी लाने का प्लान बनाया है। ये नया नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगा। अब देश में 4 अंक के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) वाले आभूषण नहीं मिलेंगे।  बल्कि अब सिर्फ 6 अंक के एचयूआईडी वाले गहने ही खरीदे-बेचे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार-बाइक चलाने वालों को झटका, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari की बात सुनकर आप भी हो जाएंगे परेशान

 7.5 लाख की आय होगी कर मुक्त

वित्त मंत्री के बजट प्रस्ताव के मुताबिक अब से देश में नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की इनकम आयकर मुक्त होगी। वहीं नई कर व्यवस्था मे भी 50,000 रुपये की मानक कटौती का लाभ मिलेगा। इस तरह आम आदमी की 7.5 लाख रुपये तक की आय इनकम टैक्स फ्री होगी।

 नई कर व्यवस्था होगी डिफॉल्ट

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में एक और बात कही थी कि अब से नई आयकर व्यवस्था एक डिफॉल्ट व्यवस्था होगी। इसका मतलब ये हुआ कि जब आयकर विभाग की साइट पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जाएंगे, तो आपको पहले से नई कर व्यवस्था सिलेक्ट मिलेगी।  हालांकि आप पुरानी कर प्रणाली को अब भी चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार-बाइक चलाने वालों को झटका, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari की बात सुनकर आप भी हो जाएंगे परेशान

महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

अगले महीने की पहली तारीख महंगाई लाने वाली भी हो सकती है।  वजह नए उत्सर्जन मानकों के चलते कंपनियों की लागत बढ़ेगी जिसके बाद वह अपने वाहनों की कीमत बढ़ा सकती हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने 2-व्हीलर के मॉडल्स की कीमत 2 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।

आधार-पैन का लिंक होना जरूरी

अगर आपने 31 मार्च 2023 तक अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं कराया है।  तब आपका पैन नंबर इंवैलिड होने जा रहा है। यानी 1 अप्रैल 2023 से आपका आधार और पैन लिंक होना जरूरी है।

बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम

आमतौर पर देश में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं. कभी-कभी सरकार ऐसा नहीं भी करती है, जैसे कि इस साल फरवरी में किया था।  हालांकि मार्च में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 350 रुपये बढ़ाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कार-बाइक चलाने वालों को झटका, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari की बात सुनकर आप भी हो जाएंगे परेशान

बदल जाएंगे एमिशन से जुड़े नियम

सरकार देश में 1 अप्रैल 2023 से BS-6 उत्सर्जन मानकों का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। इसके चलते गाड़ियों में कई बदलाव हो सकते हैं। जैसे कि दोपहिया वाहनों के लिए ऑन-बोर्ड डायग्नॉस्टिक का दूसरा चरण (OBD-2) शुरू होने जा रहा है। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए रीयल ड्राइविंग एमिशन (RDE) और कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (CAFE-2) जैसे मानक लागू हो जाएंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
3 Shares
Share via
Copy link