उत्तर प्रदेश
नई सियासी पारी: पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल…
लखनऊः मनमोहन सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। आरपीएन सिंह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा थे। बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने सोमवार को स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की थी, उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम था। लेकिन अगले दिन ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन एक बार ही जीत सके। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदल दिया। उन्होंने यहां से कांग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटा दी।
इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद। यहां आपको बता दें कि हाल के वर्षों में राहुल और प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज थे लेकिन पार्टी ने उन्हें फिलहाल मना लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पूरे राज्य में जबरखेत मॉडल आधारित बड़े इको टूरिज्म डेस्टिनेशन डेवलप करें- मुख्य सचिव
सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया
शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से 50 लाख किये जाने का जारी हुआ शासनादेश
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम
विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री
