भारत जोड़ो यात्रा में दिखा उत्तराखंड का रंग, यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को पहनाई पहाड़ी टोपी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा उत्तराखंड का रंग, यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को पहनाई पहाड़ी टोपी…

उत्तराखंड

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा उत्तराखंड का रंग, यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को पहनाई पहाड़ी टोपी…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। इस यात्रा में उत्तराखंड के नेता भी शामिल हो रहे है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बालापुर से जहां भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में उत्तराखंड का रंग भी देखने को मिला। उत्तराखंड कांग्रेस के नेता यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड़ी टोपी पहनाई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के 12वें दिन शुक्रवार को सुबह अकोला जिले के बालापुर से बुलढाणा के शेगांव की ओर बढ़ी।  उत्तराखंड कांग्रेस के नेता यशपाल आर्य भी आज महाराष्ट्र के पाटुर से बालापुर अकोला जनपद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाई। राहुल गांधी यशपाल आर्य के हाथों टोपी पहनने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में आगे बढ़े।

वहीं यशपाल आर्य ने ट्वीट किया कि- ‘महाराष्ट्र पाटुर से बालापुर अकोला जनपद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी राहुल गांधी जी को भेंट की। भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी राहुल गांधी जी को भेंट की। आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही ये यात्रा हमारे भारत के सौहार्द, संस्कृति और भाईचारे संरक्षण के लिए एवं नफरत की राजनीति के खिलाफ एक संदेश है’।

बताया जा रहा है कि पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सुबह-सुबह सड़क के दोनों ओर एकत्र भीड़ का अभिवादन किया और उनके साथ बातचीत भी की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और अकोला जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link