भीषण हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत, मचा कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

भीषण हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत, मचा कोहराम…

देश

भीषण हादसाः 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत, मचा कोहराम…

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कुल्लू में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सैंज घाटी में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में  स्कूली  बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जाहिर किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।  एक दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू किया।बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। कुल्लू हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जाहिर किया है।

पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर ने इस हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। साथ ही पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में मृतकों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन की ओर से घायलों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
8 Shares
Share via
Copy link