देश
BREAKING: बर्फीले तुफान ने मचाई तबाही, 7 पर्यटकों की मौत, 150 लोगों के दबे होने की खबर, रेसक्यू जारी…

मौसम की मार हर किसी को तोड़ रही है। आज एक बार फिर बर्फीली तुफान ने कहर बरपाया है बताया जा रहा है कि मंगलवार को सिक्किम में एवलॉन्च आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एवलॉन्च में करीब 150 लोग फंस गए। हादसे में 20 लोगों के घायल होने और 7 लोगों के मौत की भी खबर है। रेस्क्यू के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़ा हिमस्खलन हो गया है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। हादसे में सात पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि एवलॉन्च के पीछे प्रकृति में होने वाला बदलाव एक बड़ा कारण होता है। जब पहाड़ की चोटियों पर भारी मात्रा में बर्फ जम जाती है, तब ये बर्फ खिसकना शुरू कर देती है। ढलान की ओर बढ़ती बर्फ की स्पीड इतनी तेज होती है, कि इसके रास्ते में जो भी आ जाता है, वो इस तूफान में बह जाता है। किसी भी एवलॉन्च में बर्फ की मात्रा जितनी ज्यादा होती है, उसका प्रभाव और उससे होने वाला नुकसान उतना ही ज्यादा होता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel







