देश
Big News: नेशनल प्लेयर रही मशहूर एक्ट्रेस का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर…
फिल्मी दुनिया से एक और बुरी खबर आई है। सुपरहिट अभिनेत्री दलजीत कौर का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वह पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री थी। आज यानी वीरवार सुबह उनका निधन हो गया। वह जगराओं के निकट स्थित गुरुसर सुधार में अपने भाई के घर पर थीं। उनके निधन की खबर से पंजाबी सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
एक वक्त था जब दलजीत कौर का पंजाबी सिने जगत में राज था। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। दलजीत कौर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पुणे फिल्म संस्थान से की थी। 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी रही। लेकिन दिमाग की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण वह अपना पिछला सारा जीवन भूल चुकी। उनके निधन के बाद से सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर है
मूलरूप से लुधियाना के ही गांव एतिआणा की रहने दलजीत कौर ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। दलजीत कौर ने अपने समय के पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार वरेंद्र के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी। साल 1976 में उनकी पहली फिल्म ‘दाज’ रिलीज हुई थी। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel




