BREAKING: अभी-अभी बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश, ये थे सवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: अभी-अभी बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश, ये थे सवार…

देश

BREAKING: अभी-अभी बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश, ये थे सवार…

भारतीय वायुसेना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश के मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। बताया जा है कि भीषण हादसे में वायुसेना के दो फाइटर प्लेन सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश हो गए हैं। विमान के परखच्चे उड़ गए है। यह हादसा भारतीय वायुसेना के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और दोनों विमान अभ्यास उड़ान पर थे। इस दौरान हादसा हो गया है। विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है। पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुखोई 30 में दो पायलट और मिराज 2000 में एक पायलट सवार था।  दो पायलट सुरक्षित हैं और तीसरे पायलट के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वहीं हादसे की खबर पाते ही प्रशासन घटनास्थल पर रवाना हो गया। अभी हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है, जो जांच के बाद ही पता चल सकेगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देश

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
2 Shares
Share via
Copy link