देश
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर आ रहा है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से जिला व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये धमकी भरा पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर के जूनी इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र मिला है। बताया जा रहा है कि जब दुकान के मालिक की नजर इस पर पड़ी तो उसने वो पत्र पुलिस को सौंप दिया। इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में आ रहे हैं, उनके आने से पहले इंदौर में उनकी यात्रा के दौरान बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई है। जो पत्र मिला है उसके लिफाफे पर रतलाम विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel





