दुनिया
Big News: जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती बम हमले में 30 नमाजियों की मौत…
दिल्लीः पाकिस्तान के पेशावर शहर जबरदस्त बम ब्लास्ट से दहल उठा। यह धमाका उस समय हुआ जब पेशावर की मस्जिद में लोग जुमे की नमाज करने के लिए मौजूद थे। उसी दौरान आत्मघाती बम हमले में करीब 30 नमाजियों की मौत हुई है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है।
पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ। रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी । इस हमले में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






