वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों पर लगा जुर्माना, जानिए वजह - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों पर लगा जुर्माना, जानिए वजह

दुनिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों पर लगा जुर्माना, जानिए वजह

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों पर जुर्माना लगाया है। भारत पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। भारत को जुर्माने के रूप में पूरी मैच फीस गंवानी पड़ी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर 80% पर मैच फीस का जुर्माना लगा है।

दरअसल, टीम इंडिया निर्धारित समय के अनुसार 5 ओवर पीछे थी, जबकि कंगारू टीम 4 ओवर पीछे थी।  खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जब कोई टीम तय समय पर पूरे ओवर नहीं कर पाती, तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया जाता है।  इसलिए 5 ओवर पीछे होने की वजह से टीम इंडिया की पूरी फीस काट ली गई और कंगारुओं पर 80% फाइनल लगा है।

 

टीम इंडिया और ऑस्टेलिया पर ही नहीं ICC ने शुभमन गिल पर भी फाइन लगाया है। इस महामुकाबले में गिल के कैच पर काफी विवाद हुआ था और खुद शुभमन ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर कर अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे। अब ICC ने इसपर कार्रवाई करते हुए उनपर फाइन ठोक दिया है। दरअसल, ICC ने उन्हें आर्टिकल 2.7 तोड़ने का दोषी पाया है। जिसके तहत ICC ने उन्हें सजा सुनाई है। आर्टिकल 2.7 के नियम के मुताबिक यदि अंतरराष्ट्रीय मैच में होनी वाली घटना के बारे में कोई क्रिकेटर सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना करता है या सार्वजनिक रूप से घटना को लेकर कमेंट करते हैं, तब ICC इस तरह के एक्शन खिलाड़ी पर लेते हैं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in दुनिया

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link