उत्तराखंड
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
पिथौरागढ़। पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के समापन पर जिला अस्पताल बीडी पांडेय पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और उपचार के अभाव में किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सीएम धामी ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो परिजन जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने और आत्मीय व्यवहार से मरीजों व उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


