मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष… - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

देहरादून 24 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक निकाली गई जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, लेकिन लोकसभा में संख्या बल के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने षड्यंत्र कर महिलाओं का अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश की नारी अन्याय के खिलाफ अवश्य आवाज उठाएगी, क्योंकि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की आधी आबादी को उसका हक दिलाने के प्रयास को विपक्ष ने विफल कर देश के साथ “महापाप” किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मातृशक्ति को नए भारत के निर्माण का आधार माना है और महिलाओं को सशक्त, सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री जन-धन योजना , स्टार्टअप योजना, लखपति दीदी योजना और ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त करने जैसे कदमों से महिलाओं को नई ताकत मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची है, जबकि निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में यूजीसी लागू किया गया है। साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट , सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह , विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, रुचि भट्ट, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, हिमानी, रश्मि रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top
Share via
Copy link